मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

UP में भीषण हादसाः बलिया में खाई में गिरी स्कार्पियो, चार की मौत, परिजनों में कोहराम 

Desk

यूपी के बलिया जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 की जान चली गई। हादसा फेफना कस्बे के पास बुधवार की देर रात हुई। बताया जाता है कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वाहन में 5 लोग सवार थे। सभी लोग किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे।

ballia accident
शेयर करें

बलिया। यूपी के बलिया जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 की जान चली गई। हादसा फेफना कस्बे के पास बुधवार की देर रात हुई। बताया जाता है कि स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वाहन में 5 लोग सवार थे। सभी लोग किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे।

इस दौरान उनकी स्कार्पियो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बुधवार रात साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि फेफना से चितबड़ागांव की तरफ जाने वाली सड़क पर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

गाड़ी में सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जिसमें से एक की   मौत इलाज के दौरान हो गई। गंभीर एक व्यक्ति का वाराणसी में इलाज चल रहा है।

शेयर करें