मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही

इंडिया वॉइस

अब आया अफगानिस्तान में भी भूकंप। इस देश में शनिवार सुबह करीब 9.07 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 186 किमी नीचे रहा।

शेयर करें

Afghanistan earthquake: एक बार फिर से कांपी अफगानिस्तान की धरती। देश दुनिया में लगातार भूकंप से धरती कांप रही है। भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। मणिपुर के बाद अब ताजा खबर यह है कि अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है। इस देश में शनिवार सुबह करीब 9.07 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में सुबह 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 186 किलोमीटर नीचे थी। अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले आज शनिवार सुबह मणिपुर में धरती कांपी थी। मणिपुर में शनिवार तड़के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटकों की वजह से कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही है।

कल रात यूपी के कुछ हिस्सों में कांपी थी धरती
इससे पहले बीती रात यानी शुक्रवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का भूकंप आया था। उत्तर प्रदेश के शामली में भी झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंप रात करीब 9.30 बजे आया। तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को पता नहीं चला।

टैग: earthquake
शेयर करें