मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

खुफिया ब्यूरो (IB) प्रमुख बने तपन कुमार, रॉ चीफ का कार्यकाल भी बढ़ाया गया

इंडिया वॉइस

आईबी के नए प्रमुख होंगे तपन कुमार, इसके साथ ही रॉ प्रमुख सामंत कुमार गोयल के कार्यकाल को भी एक साल बढ़ा दिया गया है।

शेयर करें
नई दिल्ली, 24 जून। Intelligence Bureau: केन्द्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी तपन कुमार डेका को खुफिया विभाग (आईबी) का निदेशक बनाया गया है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने के बाद दो साल के लिए होगा। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार तपन कुमार आईबी के मौजूदा चीफ अरविंद कुमार की जगह लेंगे। अरविंद कुमार के कार्यकाल को बढ़ाकर 30 जून तक किया गया था, जो अब समाप्त होने वाला है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) चीफ सामंत कुमार गोयल के कार्यकाल को भी एक साल के लिए बढ़ाया गया है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से तपन डेका को आईबी की जिम्मेदारी दी गई है। वह दो सालों के लिए आईबी के प्रमुख नियुक्त किये गये हैं। तपन हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी है। मंत्रालय ने एक अन्य आदेश में कहा कि गुप्तचर एजेंसी अनुसंधान और विश्लेषण विंग (Research and Analysis Wing -RAW) का नेतृत्व कर रहे सामंत गोयल (Samant Goel) का कार्यकाल और एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।  इसके पहले केंद्र सरकार ने नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के प्रमुख के पद पर पंजाब काडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता की तैनाती की थी।

शेयर करें