मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

प्रधानमंत्री के सलाहकार बने पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर

प्रधानमंत्री के सलाकार के रूप में पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर को नियुक्त किया गया है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 02 मई। पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो अन्य अधिकारियों को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आदेश में कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में तरुण कपूर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति भारत सरकार के सचिव के पद और वेतनमान पर दो साल की अवधि या अगले आदेश तक के लिए हुई है। कपूर हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पिछले साल 30 नवंबर को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

कार्मिक मंत्रालय ने इसके साथ ही मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हरि रंजन राव और बिहार कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी आतिश चंद्र को पीएमओ में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है।

शेयर करें