1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमिका ने काटी नस तो प्रेमी ने दे दी जान, बांदा में पुल से लगाई छलांग, पढ़ें पूरी खबर..

प्रेमिका ने काटी नस तो प्रेमी ने दे दी जान, बांदा में पुल से लगाई छलांग, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी के बांदा में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां प्रेमिका के द्वारा हाथ की नस काट लेने के बाद प्रेमी ने नदी के पुल से कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे जहां पर उन्होंने घटना को लेकर जांच पड़ताल की तो वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और उसके परिजनों को जानकारी दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

यूपी के बांदा में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां प्रेमिका के द्वारा हाथ की नस काट लेने के बाद प्रेमी ने नदी के पुल से कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे जहां पर उन्होंने घटना को लेकर जांच पड़ताल की तो वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और उसके परिजनों को जानकारी दी।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

जानकारी के मुताबिक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी के पुल पर बैठकर सेल्फी ले रहा था और अचानक उसने नदी के पुल से छलांग लगा दी जिससे वह नदी में नीचे पड़े पत्थरों में गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक के एक दोस्त ने बताया कि इसकी प्रेमिका ने अपना हाथ काट लिया था। जिससे यह परेशान था और यह हमारे साथ सेल्फी ले रहा था और उसी दौरान इसने नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जांच पड़ताल की।

शहर के केन नदी रेलवे पुल की घटना

बता दें कि पूरा मामला बांदा शहर के केन नदी रेलवे पुल से सामने आया है। जहां पर अतर्रा थाना कस्बे के नहर कोठी का रहने वाला एक मोहसिन नाम का युवक अपने 2 दोस्तों के साथ केन नदी रेलवे पुल घूमने आया था। जहां पर अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेने के दौरान इसने पुल से छलांग लगा दी। जिसके बाद इसने दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. तो वहीं एसपी अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे जहां पर इन्होंने घटना का जायजा लिया।

हमने पकड़कर रखा था कि न करे आत्महत्या

पढ़ें :- कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

घटना के संबंध में मृतक युवक के एक दोस्त आदित्य गुप्ता ने बताया कि मोहसिन की प्रेमिका ने अपना हाथ काट लिया था। जिसके चलते इसने नदी के पुल से छलांग लगा दी। इसने बताया कि हम लोग नदी के पुल पर बैठे थे और सेल्फी ले रहे थे और मैंने उसे पकड़ रखा था। लेकिन अचानक उसने नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नदी पुल पर एक जगह है जहां पर लोग सेल्फी लेने आते हैं। और आज एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ यहां पर आया हुआ था। जहां युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। हम लोगों ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है वही दो लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. और प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने का पाया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com