मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में पति ने पत्नी की ईटों से कुचलकर ले ली जान, दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी

HO BUREAU

यूपी के मैनपुरी जिले में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। विवाहिता पुत्री ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति कुछ माह पूर्व ही जेल से ज़मानत पर रिहा होकर आया था।

murder
murder
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। विवाहिता पुत्री ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति कुछ माह पूर्व ही जेल से ज़मानत पर रिहा होकर आया था।

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठानान में किराए के मकान में रह रही महिला सुहाना ने थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता छोटे उर्फ भूरा बंजारा ने उसकी 55 वर्षीय मां की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी है। वह अपने पिता को मकान में ही बंद करके बाहर से ताला लगाकर थाने आई है।

घटना की सूचना पर थाना पुलिस नगर के मोहल्ला पठानान में जामा मस्जिद के निकट पहुंची तो देखा छत पर खड़ा आरोपी छोटे उर्फ भूरा पुत्र सोनपाल निवासी फिरोजाबाद चीख रहा था। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। पुलिस ने जीने का ताला खोलकर छोटे उर्फ भूरा को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हत्यारोपी छोटे उर्फ भूरा 13 साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद था जो मार्च में जमानत पर घर लौटा था। बताया जाता है कि आरोपी छोटे उर्फ़ भूरा का पत्नी चंदो से विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे उर्फ़ भूरा ने आक्रोश में आकर पत्नी की ईटों से कुचलकर हत्या कर दी।

शेयर करें