मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

सोनेलाल पटेल की जयंती पर गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी ने दिया सियासी संदेश

Rajni

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर कई दिग्गज शामिल हुए। रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

birth anniversary of Sonelal Patel
शेयर करें

लखनऊ। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर कई दिग्गज शामिल हुए। रविवार को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की।

कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपनादल (एस) ने किया था। इस मंच से एनडीए की एकता और मजबूती के साथ ही पिछड़ों की सियासत करने वाले लोगों के लिए बड़ा संदेश देने की भी कोशिश हुई।

खास बात यह है कि सोनेलाल की जयंती तो हर साल मनाई जाती थी और उसमें सिर्फ पार्टी के नेता ही शामिल होते थे। पर लोकसभा चुनाव से पहले आयोजित हो रहे इस समारोह में जिस प्रकार से भाजपा के साथ ही एनडीए गठबंधन में शामिल नेताओं को बुलाया गया, उससे साफ है कि एक ओर जहां एनडीए में अपना दल (एस) अपनी मजबूत पकड़ का संदेश देना चाहता है।

वहीं एनडीए के मुखिया के तौर पर भाजपा के नेता भी गठबंधन के मजबूत एकता की नुमाइश करना चाहते हैं। अगले साल होने वाले चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के संकल्प लेने वाली भाजपा के नेताओं की समारोह में उपस्थिति को सियासी तौर पर भी अहम माना जा रहा है ।

टैग: politics UP
शेयर करें