मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

इंडिया वॉइस

वही दक्षिणी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी आदि में मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले तीन दिनों तक जमकर बारिश जारी रहने वाली है

शेयर करें

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी है वही सीएम केजरीवाल ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है वही सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी सामने आया है वही तो प्रेम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर किसानों ने पराली जलाई तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा होगी

वही दक्षिणी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी आदि में मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले तीन दिनों तक जमकर बारिश जारी रहने वाली है। मालूम हो कि नॉर्थ ईस्ट मॉनसून ने पिछले दिनों दस्तक दी थी, जिसके चलते बरसात का दौर जारी है। कुछ राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि कई इलाकों में पानी भी भर गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश जारी रहने वाली है। इसके अलावा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से चार और पांच नवंबर को पश्चिमी हिमालीय क्षेत्रों पर असर पड़ने वाला है। इसके अलावा, आठ नवंबर को साउथवेस्ट और वेस्ट सेंट्रल बे ऑफ बंगाल में तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं की स्पीड 40 किलोमीटर से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। मछुआरों को समुद्र तट पर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत थी।   मिली जानकारी के अनुसार , शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.3 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

शेयर करें