मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
खेल

Thomas Cup : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता थॉमस कप, पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा।

शेयर करें

नई दिल्ली, 15 मई। बैंकॉक में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया पर 3-0 से प्रभावी जीत दर्ज कर पहली बार थॉमस कप खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की विश्व की 8वें नंबर की युगल जोड़ी ने रविवार को यादगार प्रदर्शन किया।

भारत की ऐतिहासिक जीत

पहले मैच में लक्ष्य, सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया के 5वें नंबर के खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिनटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की सर्वश्रेष्ठ युगल जोड़ी ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे मैच में मोहम्मद अहसान और केविन संजय सुकामुल्जो को 18-21 23-21 21-19 से हराया। दूसरे एकल में श्रीकांत ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी को 48 मिनट में 21-15 23-21 से हराकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

पीएम मोदी ने टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थॉमस कप जीतने पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस जीत से पूरा देश उत्साहित है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ट्वीट में कहा, “भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास। भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है। हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। ये जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।”

विजेता टीम को 1 करोड़ रुपए ईनाम की घोषणा

भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई देते हुए विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। ठाकुर ने ट्वीट किया कि “जैसा कि टीम इंडिया ने 14 बार के चैंपियंस इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला थॉमस कप जीता, भारत की इस अद्वितीय जीत पर 1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं।”

शेयर करें