मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बदायूःं मुठभेड़ के वाद बैंक लाकर काटकर सोना चोरी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

Rajni

उत्तर प्रदेश की बदायूं पुलिस क़ो बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के वाद तीन अंतर्राज्यीय बैंक लाकर कटर गैंग के सदस्यों क़ो गिरफ्तार किया है।

arrest
शेयर करें

बदायूं। उत्तर प्रदेश की बदायूं पुलिस क़ो बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के वाद तीन अंतर्राज्यीय बैंक लाकर कटर गैंग के सदस्यों क़ो गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से 4 लाख नगद, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। बैंक लाकर कटर गैंग देश के अलग-अलग राज्यों से पिछले दो वर्षों में बैंक लाकर काटकर 13 किलो सोना चोरी कर चुका था। बदायूं जिले की अलापुर थाना पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर मुठभेड़ के बाद बैंक लाकर काटकर सोना चोरी करने बाले गिरोह के तीन सदस्यों क़ो गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह देश के अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना में जाकर बैंक काट कर सोना चोरी करता था। बदायूं एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव नें बताया कि उसहैत रोड उरौलिया तिराहे पर जाफरान होटल के पास कस्बा ककराला थाना अलापुर पुलिस ने मुठभेड के पश्चात तीन शातिर इनामिया गुड्डू कालिया उर्फ अय्याज पुत्र इश्तियाक अली, नईम उर्फ गोरा पुत्र आगाज मास्टर, यूसुफ खान पुत्र अली क़ो गिरफ्तार किया है।

यह सभी जिले के ककराला कस्बे के रहने बाले हैं। ये दक्षिण भारत के कर्नाटक व तेलंगाना प्रदेश से बैंक लाकर को काटकर तीन अलग-अलग घटनाओं में लगभग 13 किग्रा सोना पिछले दो वर्षों में चोरी कर लाए थे और फरार चल रहे थे। उन्हें मुठभेड़ के बाद आज गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व में भी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटेक की जेल जा चुके है। बताया कि गैंग के सदस्यों द्वारा बैंक में जाकर व उसके आस पास की जगहों की रैकी की जाती थी। इसके बाद घटना को अंजाम देते थे।

शेयर करें