मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बस्ती में ट्रेन से कटकर तीन की मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Rakesh

यूपी के बस्ती जिले में रेलवे ट्रैक किनारे मासूम समेत तीन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों शव टिनिच और गौर रेलवे स्टेशन के बीच मिला था। घटना में पांच वर्षीय पिंटू, सुनील (30) व मुन्नी लाल का शव मिला। सभी मृतक झारखंड के पलिया रांची के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

police
शेयर करें

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले में रेलवे ट्रैक किनारे मासूम समेत तीन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों शव टिनिच और गौर रेलवे स्टेशन के बीच मिला था। घटना में पांच वर्षीय पिंटू, सुनील (30) व मुन्नी लाल का शव मिला। सभी मृतक झारखंड के पलिया रांची के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बताया जाता है कि ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन से कटकर ही तीनों की जान चली गई। हादसे के दौरान साथ चल रही महिला ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। घटना बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के कैथोलिया गांव के सामने 584/14 पोल संख्या की है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसा जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

शेयर करें