मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरीः शारदा में नहाते समय तीन लड़कियां डूबीं, दो की मौत, एक की तलाश जारी

Rajni

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में भीरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर शारदा नदी में नहाते समय तीन लड़कियां डूब गईं। दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। जबकि तीसरी लड़की की तलाश जारी है।

bereaved family
शेयर करें

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में भीरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर शारदा नदी में नहाते समय तीन लड़कियां डूब गईं। दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। जबकि तीसरी लड़की की तलाश जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रविवार दोपहर 12:30 बजे शारदा नदी में तीन लड़कियां नहाने गई थीं। नहाते समय तीनों डूब गईं। ग्रामीणों ने नदी से सीमा देवी पुत्री रामनारायण (17) निवासी बंसी नगर, सीमा देवी पुत्री राजेश  (15)निवासी गांव सुजानपुर थाना निघासन को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। करिश्मा पुत्री दिनेश (16) निवासी बंसी नगर की तलाश की जा रही है। करिश्मा का अभी तक कोई पता नहीं चला है। दो किशोरियों की मौत से परिवार में मातम है।

टैग: Death UP
शेयर करें