मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

रायबरेली में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना हरचंदपुर थाना इलाके के सीएचसी के पास की है। महाराजगंज थाना इलाके के बरहूआं गांव के रहने वाले शिवकरन (20) अपने मित्र ज्ञानू और बिजेश्वर् के साथ एक ही बाइक से हरचंदपुर चौराहे से घर लौट रहे थे।

accident
शेयर करें

रायबरेली। रायबरेली में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना हरचंदपुर थाना इलाके के सीएचसी के पास की है। महाराजगंज थाना इलाके के बरहूआं गांव के रहने वाले शिवकरन (20) अपने मित्र ज्ञानू और बिजेश्वर् के साथ एक ही बाइक से हरचंदपुर चौराहे से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान सीएचसी हरचंदपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर तीनों उसके नीचे आ गए। चीखपुकार सुनकर लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने शिवकुमार और ज्ञानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य साथी ललित गंभीर ज़ख़्मी हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

शेयर करें