मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कार और टैंकर की टक्कर में बैंक मैनेजर समेत तीन की मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के मुरादाबाद जिले में भीषण सड़क हादसे में बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कार में सवार कुल तीन लोग सवार थे। कार की रफ्तार तेज थी, इसी दौरान वाहन के सामने बंदर आ गया। तभी कार अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई।

car accident
car accident
शेयर करें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में भीषण सड़क हादसे में बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कार में सवार कुल तीन लोग सवार थे। कार की रफ्तार तेज थी, इसी दौरान वाहन के सामने बंदर आ गया। तभी कार अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। जिससे कार सवार तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा जिले के कुंदरकी थाना इलाके के डोमघर के पास हुआ। मृतकों में बैंक मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव, कैशियर दिव्यांशु और अमित निवासी कुशालपुर मुरादाबाद हैं।

शेयर करें