मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

बारामुला मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर, तीन जवान और एक नागरिक भी घायल

इंडिया वॉइस

मारे गए आतंकियों में लश्कर का 12 लाख रुपये का इनामी युसूफ कांतरु भी शामिल, बड़गाम में पुलिस एसपीओ और उसके भाई की हत्या में भी शामिल था आतंकी कांतरु।

jammukashmir
Jammu and Kashmir: 4 terrorists killed in 12 hours in South Kashmir
शेयर करें

बारामुला, 21 अप्रैल। जिले के मालवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का 12 लाख रुपये का इनामी युसूफ कांतरु भी शामिल है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के तीन जवान और एक नागरिक भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि बारामुला के मालवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी चल रही है। उन्हाेंने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के 12 लाख रुपये का इनामी दुर्दांत आतंकी युसूफ कांतरु सहित दो अन्य आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं। मारा गया एलईटी का आतंकी कांतरु बीते माह बड़गाम में एक पुलिस एसपीओ और उसके भाई की हत्या में भी शामिल था। उन्होंने कहा कि शुरूआती गोलीबारी में तीन जवानों और एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है।

दरअसल, बारामुला जिले के मालवा इलाके में बुधवार देर रात आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने सेना तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर क्षेत्र की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस दौरान तीन जवान और एक नागरिक भी घायल हो गए है। घायलों को तुरंत मौके से निकालकर उपचार के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अभी भी गोलीबारी चल रही है।

शेयर करें