मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपीः सोनभद्र में दलित युवक से चप्‍पल चटवाने के मामले में तीन और गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई

Rajni

यूपी के सोनभद्र जिले के शाहगंज क्षेत्र में दलित युवक से चप्‍पल चटवाने और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन अन्‍य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

arrest
शेयर करें

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले के शाहगंज क्षेत्र में दलित युवक से चप्‍पल चटवाने और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन अन्‍य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मुख्य आरोपी सहित सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गत आठ जुलाई को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें विद्युत विभाग का संविदाकर्मी तेजबली सिंह पटेल दलित बिरादरी से ताल्‍लुक रखने वाले राजेंद्र नामक युवक को मारने पीटने के साथ-साथ उससे जबरन अपनी चप्‍पल चटवाता दिख रहा है।

इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मारपीट और दलित उत्‍पीड़न के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर संविदाकर्मी को रविवार को गिरफ़्तार कर लिया गया था। इस घटना की जांच में यह बात भी सामने आई कि वारदात में अजय पटेल, रवि यादव और विश्राम विश्‍वकर्मा नाम के युवक भी मुख्‍य आरोपी का साथ दे रहे थे।

अजय और रवि ने वारदात का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जबकि विश्‍वकर्मा ने इन दोनों को फोन करके मौके पर बुलाया था। इस आधार पर मुकदमे में इन तीनों को भी आरोपी बनाते हुए रविवार शाम उन्‍हें भी गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें