मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

होली पर जेल कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, सीआरपीएफ,आईटीबीपी, टीएसपी के जवानों को किया अलर्ट

इंडिया वॉइस

इस होली तिहाड़ जेल में कुछ गड़बड़ कर दे इसको लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने गुरुवार और शुक्रवार को जेल कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। साथ ही जेल की सुरक्षा में अलग-अलग जगहों पर आईटीबीवी, सीआरपीएफ और टीएसपी की टीम को भी होली के अवसर पर अलर्ट रहने को कहा गया है।

Jail Mukhyalay
शेयर करें

नई दिल्ली : होली पर गुरुवार और शुक्रवार को जेल कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और तमिलनाडु स्पेशल पुलिस (टीएसपी) के जवानों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस होली तिहाड़ जेल में कुछ गड़बड़ कर दे इसको लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने गुरुवार और शुक्रवार को जेल कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। साथ ही जेल की सुरक्षा में अलग-अलग जगहों पर आईटीबीवी, सीआरपीएफ और टीएसपी की टीम को भी होली के अवसर पर अलर्ट रहने को कहा गया है।

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया कि रोहिणी और मंडोली जेलों के अधिकारियों को इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी है। बताया गया है कि इन जिलों में तैनात सुरक्षाकर्मियों और जेल कर्मियों की तैनाती पूरी क्षमता के साथ करने की तैयारी की गई है। इतना ही नहीं किसी भी विषम परिस्थिति में बिजली कट होने पर फौरन इमरजेंसी लाइट से जेलों में रोशनी करने की भी तैयारी की गई है।

होली के पहले की रात अलर्ट रहने को कहा गया है। जिससे कोई कैदी किसी भी तरह का नशा न कर पाए। इसके लिए वार्ड में और सेल में तलाशी भीली जा रही है। इस बार होली पर कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। जेल के वार्ड और सेल में बंद कैदियों को उनके ही वार्ड और सेल के अंदर होली खेलने की इजाजत है।

शेयर करें