Kaikala Satyanarayana dies: प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता कैकला सत्यनारायण का 23 दिसंबर की सुबह हैदराबाद में उनके आवास पर निधन हो गया। 87 साल की उम्र में अभिनेता पिछले कुछ महीनों से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सत्यनारायण के निधन की खबर आने के तुरंत बाद पूरी सिनेमा इंडस्ट्री गम में डूब गई है। कथित तौर पर, अभिनेता का अंतिम संस्कार कल 24 दिसंबर को महाप्रस्थानम में होगा।
आपको बता दें कि, अभिनेता कैकला सत्यनारायण के निधन की जानकारी वामशी और शेखर ने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। वह लिखते हैं, ‘दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण गारू का निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ कैकला सत्यनारायण ने आज सुबह हैदराबाद के फिल्म नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। अभिनेता ने साल 1960 में नागेश्वरम्मा से शादी की और वह दो बेटियों और दो बेटों के माता-पिता हैं। सत्यनारायण का निधन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। फैंस और सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Legendary actor #KaikalaSatyanarayana garu Passed away ?
May his soul rest in peace ? pic.twitter.com/I8TJ5nlYgf
— ??????????? (@UrsVamsiShekar) December 23, 2022
पिछले साल भी अभिनेता को सांस फूलने की शिकायत के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी। 87 वर्षीय कैकला पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। अभिनेता के निधन पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े-बड़े कलाकार शोक जता रहे हैं। इन सितारों में नंदमुरी कल्याणराम का नाम भी शामिल है।
कैकला सत्यनारायण का जन्म 25 जुलाई, 1935 को कृष्णा जिले के कावुताराम गांव में हुआ था। निर्माता डीएल नारायण ने उन्हें देखा और उन्हें 1959 में सिपाही कुथुरू में एक भूमिका की पेशकश की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। कैकला सत्यनारायण को तेलुगु सिनेमा के सबसे शानदार कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने तकरीबन 750 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। वह महेश बाबू से लेकर एनटीआर और यश के साथ भी काम कर चुके हैं। वह अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। उन्हें तेलुगु की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ भी प्रस्तुत की थी।