1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. एयरलाइन Vistara ने की घोषणा, मुंबई से मॉरिशस के लिए 26 मार्च से हवाई यात्रा शुरू, हफ्ते में पांच बार भरेगी उड़ान

एयरलाइन Vistara ने की घोषणा, मुंबई से मॉरिशस के लिए 26 मार्च से हवाई यात्रा शुरू, हफ्ते में पांच बार भरेगी उड़ान

फुल-सर्विस एयरलाइन विस्तारा ने 26 मार्च से मॉरीशस से मुंबई मार्ग पर अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन की शुरुआत की घोषणा की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Vistara to Start Mumbai-Mauritius Flight Services: फुल-सर्विस एयरलाइन विस्तारा ने 26 मार्च से मॉरीशस से मुंबई मार्ग पर अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन की शुरुआत की घोषणा की। एयरलाइन ने हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को जानकारी दी है कि वे अब मुंबई से मॉरिशस यात्रा कर सकेंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह मुंबई- मॉरिशस हवाई यात्रा शुरू कर रही है। विस्तारा ने बताया कि मुंबई से मॉरिशस की पहली हवाई यात्रा 26 मार्च से शुरू हो रही है।

पढ़ें :- UPI को वैश्विक बनाने की दिशा में भारत का अगला कदम, PM मोदी बोले - बीमा और निवेश पर देना होगा जोर

हफ्ते में पांच बार उड़ान भरेगी विस्तारा
कंपनी ने जानकारी दी है कि मुंबई- मॉरिशस के लिए फ्लाइट हफ्ते में पांच बार उड़ान भरेगी। यह उड़ानें ए321 विमान के साथ भरी जाएंगी। मालूम हो कि विस्तारा ने हाल में ही अपने विमान ए321 में बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी श्रेणी को शामिल किया है।

मॉरिशस के अलावा कुल 11 देशों के लिए विस्तारा की सर्विस
दरअसल मुंबई से मॉरिशस के लिए हवाई यात्रा का ऐलान कंपनी ने गुरुवार यानी आज ही किया है। इसके साथ ही मॉरिशस 12वां ऐसा देश बन गया है जिसके लिए विस्तारा की सर्विस मुंबई से ली जा सकती है।

विस्तारा से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए अच्छी बात ये कि अगले महीने से यात्री कोलंबो और दमन की यात्रा भी मुंबई से कर सकेंगे, क्योंकि विस्तारा इस आगामी हवाई यात्रा का ऐलान भी कर चुकी है।

पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन ही नहीं बिजनेस हब भी है मॉरिशस
अपनी एयरलाइन सर्विस को ग्लोबली बढ़ाते हुए कंपनी मुंबई को मॉरिशस से जोड़ रही है। इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कन्नन ने कहा कि, कंपनी अपनी हवाई यात्रा मॉरिशस के लिए शुरू करने जा रही है क्योंकि मॉरिशस ना सिर्फ एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है बल्कि यह देश एक बिजनेस हब के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में दो देशों को जोड़ने में यह एक कारगर प्रयास होगा।

पढ़ें :- तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण: 26/11 हमले के आरोपी को भारत लाने का रास्ता साफ (मुंबई हमलों की पृष्ठभूमि  को भी जाने )

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com