मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

गुजरात चुनाव से पहले गृहमंत्री ने किया ऐलान, 7 दिन तक नहीं भरना होगा ट्राफिक का चालान

इंडिया वॉइस

गृह मंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को घोषणा की कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों पर एक सप्ताह तक जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। यही नहीं राजनेता भी इस बयान को आगामी चुनाव से जोड़कर मान रहे हैं।

शेयर करें

गुजरात के गृहमंत्री ने दीवाली के त्यौहार पर तोफाह दिया है और ऐसा वैसा नहीं बल्कि यातायात नियमों के चलते हैं अब वाहन चलाने वालों को 7 दिन तक नहीं देना होगा कोई ट्राफिक का जुर्माना त्योहार के चलते  गुजरात के गृह मंत्री ने यह ऐलान किया है।

गृह मंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को घोषणा की कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों पर एक सप्ताह तक जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है। यही नहीं राजनेता भी इस बयान को आगामी चुनाव से जोड़कर मान रहे हैं।

उनका कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सूरत में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघवी कहते हैं कि ट्रैफिक पुलिस 21 से 27 अक्टूबर तक दिवाली के त्योहार चलते नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना नहीं वसूलेगी।

सूरत में एक कार्यक्रम में बोलते हुए गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा, “ मैंने और भूपिंदर भाई पटेल ने आपस में बात करके निर्णय लिया है कि आज यानी 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक गुजरात के किसी भी नागरिक से ट्रैफिक पुलिस कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। यदि कोई नागरिक बिना हेलमेट या लाइसेंस या यातायात नियमों के किसी अन्य उल्लंघन के पकड़ा जाता है, तो पुलिस इस दौरान उन्हें सलाह देगी, लेकिन न तो लाइसेंस जब्त करेगी और न ही चालान करेगी।

शेयर करें