मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

शोहदों से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

HO BUREAU

यूपी के फतेहपुर जिले में शोहदों से परेशान बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के ही पड़ोसी लड़कों ने कोर्ट मैरिज करने की झूठी अफवाह फैलाई थी। इसके बाद परिजनों ने लड़की को उसके बुआ के घर भेज दिया था।

hanging
शेयर करें

फ़तेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में शोहदों से परेशान बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के ही पड़ोसी लड़कों ने कोर्ट मैरिज करने की झूठी अफवाह फैलाई थी। इसके बाद परिजनों ने लड़की को उसके बुआ के घर भेज दिया था।

इसके बाद भी लड़कों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। जिससे तंग आकर छात्रा ने बुआ के घर पर फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। घटना जिले के खागा कोतवाली की है।

शेयर करें