मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान पर लगाया बेटी को धोखा देने और इस्तेमाल करने का आरोप

इंडिया वॉइस

Tunisha Sharma Suicide: तुनिषा शर्मा के करीबी रिश्तेदारों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं कि उनके सह-कलाकार शीजान मोहम्मद खान दिवंगत टीवी अभिनेता के साथ रिश्ते में रहते हुए कई लड़कियों के संपर्क में थे। तुनिषा शर्मा के मामा पवन शर्मा ने कहा कि घटना के बाद परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं।

शेयर करें

Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की निधन से उनकी मां वनीता शर्मा एकदम टूट सी गई है। बेटी की मौत की खबर ने वनीता को बुरी तरह से तोड़ के रख दिया है. इस दौरान तुनिषा शर्मा की मां ने अपनी बेटी के सुसाइड करने का जिम्मेदार उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को ठहराया है. साथ ही सोशल मीडिया सामने आए लेटेस्ट वीडियो में भी वनीता शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रही हैं.

मेरी बेटी को शीजान ने दिया धोखा-तुनिषा की मां
आपको बता दें कि, मां वनीत शर्मा ने अपने ताजा बयान में कहा है कि- शीजान मोहम्मद खान ने मेरी बेटी को धोखा दिया है. पहले उसने तुनिषा के साथ रिलेशनशिप बनाया और शादी का वादा भी किया. इसके बाद उसने तुनिषा से ब्रेकअप किया. इतना ही नहीं उसका किसी और के साथ पहले से ही अफेयर चल रहा था, इसके बावजूद उसने मेरी बेटी के साथ रिश्ता बनाया, उसको 3-4 महीने इस्तेमाल किया और उसे धोखा दे दिया. मेरा कहना है बस इतना है कि शीजान को शख्त से शख्त सजा मिलनी चाहिए. मेरा बच्चा गया है, उसे किसी भी हाल में छोड़ना नहीं हैं.’ इस तरह से तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. एएनआई के इस ट्वीट में तुनिषा की मां इस बयान पर गौर फरमाया जा सकता है.

पुलिस हिरासत में शीजान
मां वनीता शर्मा की शिकायत के बाद से मुंबई की वसई पुलिस ने शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया. इसके बाद कोर्ट से पुलिस ने शीजान की 4 दिन की कस्टडी भी मांग ली है. जिसके तहत शीजान से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस की जांच के मुताबिक शीजान ने पुलिस से कहा कि- ‘धर्म अलग होने के नाते मेरा और तुनिषा का ब्रेकअप हुआ था. इतना ही ऐज गैप भी हमारे रिश्ते के टूटने की बड़ी वजह बना.’

तुनिषा की मौत ने ‘लव जिहाद’ के दावों को बल दिया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि फिलहाल इसका कोई सबूत नहीं है. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने कहा, “जांच चल रही है। आरोपी शीजान और पीड़िता के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या “लव जिहाद” का कोई कोण नहीं है।

शेयर करें