मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

Twitter के शेयरधारक मस्क के साथ डील पर 23 सितंबर को करेंगे वोटिंग

इंडिया वॉइस

ट्विटर के शेयरधारक मस्क के साथ 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील पर हामी भरने के लिए 13 सितंबर को वोटिंग करेंगे।

Elon Musk
शेयर करें

नई दिल्ली, 27 जुलाई 2022। सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk के साथ अधिग्रहण की चल रही लड़ाई के बीच शेयरधारकों के लिए वोट डालने की तारीख तय कर दी है। ट्विटर के शेयरधारक मस्क के साथ 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील पर हामी भरने के लिए 13 सितंबर को वोटिंग करेंगे।

ट्विटर ने बुधवार को प्रतिभूति और विनिमय आयोग को रेग्युलेटरी फाइलिंग के दौरान यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि शेयरधारकों की बैठक 13 सितंबर को सुबह 10 बजे वेबकास्ट के माध्यम से शुरू होगी। ट्विटर के मुताबिक सभी शेयरधारक इस बैठक को लाइव देख सकेंगे और अपना वोट डाल पाएंगे।

दरअसल, ट्विटर ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कंपनी ने यह केस मस्क के 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अधिग्रहण प्रस्ताव से पीछे हटने के कारण दायर किया है। ट्विटर ने इस मामले में त्वरित सुनवाई का एक प्रस्ताव दायर कर सितंबर में इस मुद्दे पर चार दिवसीय ट्रायल की गुहार लगाई है, जबकि एलन मस्क की लीगल टीम ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है।

शेयर करें