मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

Twitter : टकराव के बीच भारत सरकार के खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी में ट्विटर- रिपोर्ट

इंडिया वॉइस

भारतीय अधिकारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोपों के साथ ट्विटर ने उन्हें कानूनी चुनौती दी है।

शेयर करें

नई दिल्‍ली, 05 जुलाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कंटेंट को लेकर भारत सरकार के कुछ आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई है। अंतरराष्ट्रीय समाचार पब्लिशर्स रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर भारतीय अधिकारियों द्वारा कंटेंट वापस लिए जाने के कुछ फैसलों के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। कंपनी ने इसे अधिकारियों की ओर से सत्‍ता का दुरुपयोग बताते हुए कानूनी तौर पर चुनौती दी है। खबर के मुताबिक अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी की मामले की न्‍यायिक समीक्षा की ये कोशिश नई दिल्‍ली के साथ सामग्री नियमन को लेकर जारी टकराव का एक हिस्‍सा है। गौरतलब है कि भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने कुछ आदेशों का पालन नहीं करने की स्थिति में ट्विटर को आपराधिक कार्यवाही की चेतावनी दी है। तो वहीं अब भारतीय अधिकारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोपों के साथ ट्विटर ने उन्हें कानूनी चुनौती दी है।

गौरतलब है कि कई मौकों पर भारत की IT मिनिस्ट्री की ओर से ट्विटर को ये चेतावनी दी गई है कि अगर उसकी ओर से भारत सरकार के नियमों का पालन नहीं होता है तो उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भारतीय अधिकारियों की ओर से ट्विटर से पिछले 1 साल में एक स्‍वतंत्र सिख राष्‍ट्र के समर्थन वाले अकाउंट्स और ऐसे दर्जनों ट्वीट्स पर कार्रवाई करने को कहा था, जिसमें कोविड-19 महामारी से निपटने के मामले में सरकार की आलोचना की गई थी। फिलहाल ट्विटर के इस कानूनी कदम के बारे में भारत के IT मंत्रालय की ओर से कोई टिप्‍पणी नहीं मिल पाई है।

शेयर करें