Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, दोनों पर था 25 -25 हजार का इनाम

यूपीः मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, दोनों पर था 25 -25 हजार का इनाम

यूपी के संभल जिले के असमोली इलाके के गुमसानी जंगल में सोमवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 25 -25 हजार रुपए के इनामी दो पशु तस्करों को गोली लगी है। वहीं एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है।

By Rajni 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले के असमोली इलाके के गुमसानी जंगल में सोमवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 25 -25 हजार रुपए के इनामी दो पशु तस्करों को गोली लगी है। वहीं एक सिपाही भी बदमाशों की गोली से घायल हुआ है।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशु तस्करों के पास से तमंचे, गाड़ियां और पशु बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल और मुरादाबाद की पुलिस इन पशु तस्करों के पीछे लगी हुई थी।

सोमवार सुबह जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली कि यह असमोली में बड़ी घटना को अंजाम देने आए हैं तो पुलिस ने इनकी घेराबंदी करने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें सरेंडर करने को कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें सिपाही अर्जुन के बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों सैफ अली खान और शान मोहम्मद के पैरों में गोली लगी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों के ऊपर 25 -25 हजार का इनाम घोषित है। एसपी ने बताया कि पुलिस काबिंग के दौरान पशु तस्कर गिरोह के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस तरह पशु तस्करों के 6 सदस्यों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। अभी इनके अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पढ़ें :- मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com