मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

अवंतीपोरा मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

इंडिया वॉइस

मारे गए आतंकियों की पहचान अंसार गजवातुल हिंद के आतंकी सफत मुजफ्फर सोफी और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर तेली के रूप में की गई है। सुरक्षाबलों ने इलाके में अन्य आतंकियों की आशंका के चलते अभियान जारी रखा हुआ है

j&k encounter
Encounter between police and terrorists in Natipora, Srinagar, one terrorist killed
शेयर करें

अवंतीपोरा : अवंतीपोरा के त्राल में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से आतंकियों के शवों के साथ हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान अंसार गजवातुल हिंद के आतंकी सफत मुजफ्फर सोफी और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर तेली के रूप में की गई है। सुरक्षाबलों ने इलाके में अन्य आतंकियों की आशंका के चलते अभियान जारी रखा हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार अवंतीपोरा के त्राल इलाके में आतंकियों के देखे जाने के बाद एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आते देख उनपर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु जब उन्होंने हथियार डालने से इनकार दिया तो सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से आतंकियों के शवों के साथ हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए।

शेयर करें