मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आगरा में पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

HO BUREAU

आगरा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी पकड़ लिया गया, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस द्वारा शनिवार देर रात चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तभी एक चोर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नानक नामक चोर घायल हो गया।

police encounter
शेयर करें

आगरा। आगरा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी पकड़ लिया गया, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस द्वारा शनिवार देर रात चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तभी एक चोर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नानक नामक चोर घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए दूसरे बदमाश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घायल बदमाश को इलाज के पुलिस ने अस्पताल मे भर्ती कराया। बताया जाता है कि 8 अप्रैल को आलमारी का ताला ठीक करने आए शातिर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। 40 लाख के गहने चुराकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ACP मयंक तिवारी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शाहगंज अमित कुमार और पैथोली चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार द्वारा कार्रवाई की गई। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र की है।

शेयर करें