मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः सांपला में दो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूटा, दुकान बंद कर घर जाते समय हुई घटना

HO BUREAU

रोहतक जिले के सांपला कस्बे में एक व्यापारी से दो बदमाश 70 हजार से ज्यादा रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना रात तकरीबन 8:30 बजे की है। सांपला बाजार से पवन किराना स्टोर का संचालक अपनी दुकान को बंद कर घर जा रहा था। पैसों से भरा बैग व्यपारी की पत्नी व उनका बच्चा लिए हुए था।

victim
शेयर करें

रोहतक। रोहतक जिले के सांपला कस्बे में एक व्यापारी से दो बदमाश 70 हजार से ज्यादा रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना रात तकरीबन 8:30 बजे की है। सांपला बाजार से पवन किराना स्टोर का संचालक अपनी दुकान को बंद कर घर जा रहा था। पैसों से भरा बैग व्यपारी की पत्नी व उनका बच्चा लिए हुए था।

तीनों अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे। जैसे ही महिला और बच्चा घर के पास पहुंचे तो पीछे से लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और महिला को टक्कर मारकर पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 70 हजार से ज्यादा नकदी व एक मोबाइल फोन भी था।

लूट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सापला पुलिस के हेड कांस्टेबल अश्विनी अहलावत ने बताया कि रात 8:20 पर पुलिस को लूट की सूचना प्राप्त हुई थी। लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

शेयर करें