Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संसद की सुरक्षा में सेंधः लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो व्यक्ति, मचा हड़कंप

संसद की सुरक्षा में सेंधः लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो व्यक्ति, मचा हड़कंप

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। दर्शक दीर्घा से दो लोग कूद गए और धुंआ फैला दिया। सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। घटना के बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। दर्शक दीर्घा से दो लोग कूद गए और धुंआ फैला दिया। सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। घटना के बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पढ़ें :- हरियाणाः केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है। इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो धुआं सदन में फैलाया गया था, वह साधारण था और इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। बिरला ने यह भी कहा कि सदन में कूदने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई है। इसके अलावा संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया है।

इस घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने विजिटर पास पर रोक लगा दी है। बुधवार को सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति एक मेज से अगली मेज पर तेजी से कूदते हुए आगे की ओर भाग रहा था। सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया। पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सांसद दानिश अली ने कहा कि एक व्यक्ति का पास निकाला तो पता चला कि उसका नाम सागर है और वह मैसूर के सांसद प्रताप सिन्हा के अतिथि के तौर पर आया था। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा में चूक का गंभीर मामला है। संसद की सुरक्षा में चूक की यह घटना 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. नवल कुमार वर्मा की ‘रिवर्सिंग प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स इन नेचुरल वे’ किताब का किया विमोचन, इन उपायों को अपनाकर स्वस्थ रख सकते हैं अपना प्रोस्टेट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com