मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

Ukraine Russia War : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन और जेलेंस्की के बीच सीधी बातचीत का दिया सुझाव

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की थी और यूक्रेन में संघर्ष से उत्पन्न मानवीय संकट पर विचार विमर्श किया था।

शेयर करें

नई दिल्ली, 07 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत कर सुझाव दिया है कि उनके (पुतिन) और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच सीधे विचार विमर्श से यूक्रेन में शांति प्रयासों को बहुत मदद मिलेगी।

बतादें कि पीएम मोदी दुनिया के पहले नेता हैं जिन्होंने रूस और यूक्रेन के नेताओं के बीच सीधे विचार विमर्श का सुझाव दिया है। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक पीएम मोदी ने यूक्रेन के बदलते हुए घटनाक्रम पर विचार विमर्श किया। पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी विचार विमर्श के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी है। मोदी ने दोनों पक्षों के बीच जारी विचार विमर्श का स्वागत किया और आशा जाहीर की कि इससे संघर्ष समाप्त हो सकेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के सूमी नगर में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर अपनी गहरी चिंता से पुतिन को अवगत कराया। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को भारतीय छात्रों सहित नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारा बनाने संबंधी प्रयासों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी।

गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में पीएम मोदी ने यूक्रेन के संकट के बारे में राष्ट्रपति पुतिन से कई बार विचार विमर्श किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की थी और यूक्रेन में संघर्ष से उत्पन्न मानवीय संकट पर विचार विमर्श किया था। PM मोदी ने 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को वहां से बाहर निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों की मदद के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अभी भी वहां फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जाहीर करते हुए उनकी सुरक्षित निकासी पर बल दिया था।

शेयर करें