मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

Ukraine War : यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए शांति प्रयासों में भारत मदद को तैयार- प्रधानमंत्री मोदी

इंडिया वॉइस

पीएम मोदी ने मौजूदा संघर्ष के दौरान लोगों के मारे जाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर गहरा दुख जताया।

PM MODI
शेयर करें

नई दिल्ली, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान युद्धग्रस्त देश में हिंसा रोकने के शांति प्रयासों में भारत की ओर से सहयोग की पेशकश की। साथ ही पीएम मोदी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बातचीत की मेज पर लौटने पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के दौरान लोगों के मारे जाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर गहरा दुख जताया है। साथ ही पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जेलेंस्की से चिंता व्यक्त की। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से शीघ्र बाहर निकालने के काम में सहायता करने का आग्रह किया।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बातचीत के बारे में एक ट्वीट में कहा था कि उनके देश पर एक लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों ने हमला किया है। उन्होंने हमले को रोकने में भारत से मदद की गुहार की थी।

शेयर करें