मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

Ukraine Russia Crisis : यूक्रेन के राजदूत ने मांगी प्रधानमंत्री मोदी से मदद, कहा- पुतिन को किसी तरह समझायें ‘मोदी जी’

इंडिया वॉइस

यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि मोदी जी दुनिया के सम्मानित और शक्तिशाली नेता हैं। हमारी अपेक्षा है कि मोदी जी किसी तरह से पुतिन को समझाने की कोशिश करें।

शेयर करें

नई दिल्ली, 24 फरवरी। भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वहां जारी सैन्य संकट के बीच हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि भारत और रूस के विशेष संबंधों को देखते हुए ‘मोदी जी’ रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करें।

राजदूत इगोर पोलिखा की पीएम मोदी से अपील

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा कि नई दिल्ली और मास्को के बीच खास रणनीतिक संबंध है। हालात को नियंत्रित करने में भारत सक्रिय भूमिका निभा सकता है। वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करते हैं कि वो तुरंत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात करें।

‘मोदी जी किसी तरह से पुतिन को समझाने की कोशिश करें’

यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि मोदी जी दुनिया के सम्मानित और शक्तिशाली नेता हैं। हमारी उम्मीद है कि मोदी जी किसी भी तरह से पुतिन को समझाने की कोशिश करें। हम भारत की ओर से सहयोग के कुछ शब्द और किसी व्यावहारिक सहायता के लिए बेहद शुक्रगुजार रहेंगे।

वहीं यूक्रेन के राजदूत ने मौजूदा परिस्थितियों में भारत के संयुक्त राष्ट्र में अपनाए गए रूख पर निराशा व्यक्त की। उनका कहना था कि भारत ने दोनों पक्षों से तनाव को बढ़ने से रोकने की अपील की है। असल में रूस ने आक्रामकता दिखाई है और यूक्रेन अपनी सीमा को बचाने की कोशिश कर रहा है।

शेयर करें