1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : परीक्षा में देरी से पहुंचने पर लड़की को नहीं मिली एंट्री, गेट पर हंगामे का वायरल हुआ वीडियो

UP : परीक्षा में देरी से पहुंचने पर लड़की को नहीं मिली एंट्री, गेट पर हंगामे का वायरल हुआ वीडियो

गुरुग्राम का एक वीडियो कल से काफी वायरल है. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में कथित तौर पर देरी से पहुंचने पर रोक दी गई युवती की मां गेट पर बेसुध पड़ी हैं

By up bureau 

Updated Date

नॉएडा। गुरुग्राम का एक वीडियो कल से काफी वायरल है. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में कथित तौर पर देरी से पहुंचने पर रोक दी गई युवती की मां गेट पर बेसुध पड़ी हैं. पिता एक मौका देने की गुहार लगा रहे हैं. वे कभी पत्नी को देखते हैं, कभी गेट के अंदर मौजूद परीक्षाकर्मियों से विनती करते दिखते हैं. और इन सबके बीच वह युवती भी है जिसकी सालभर की कड़ी मेहनत कुछ सेकंड से बर्बाद हो गई. आप कल्पना कर सकते हैं कि वह किस मानसिक स्थिति से गुजर रही होगी. लेकिन इस भावुकता और भीड़ से भरे पूरे दृश्य में जो सबसे गजब बात दिखती है, वह है युवती का धैर्य. वीडियो में वह खुद को ही नहीं, बल्कि जिस समझदारी से अपने पिता और बेसुध मां को संभालती है, वह भी काबिलेतारीफ है. वह पिता से कहती है- अगली बार पेपर दे देंगे पापा.

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा को ₹9,228 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने रखी औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में उसके पिता को रोते-बिलखते देखा जा सकता है. लड़की विडियो में कह रही है, “पापा! पानी पियो. क्यों ऐसे कर रहे हो? पापा, हम अगली बार दे देंगे. कुछ ऐसी बात नहीं है.” पिता कहते हैं, “एक साल गया बाबू हमारा.” जिस पर वह जवाब देती है, “कोई बात नहीं! उम्र नहीं निकली जा रही.” पिता और बेटी रोती हुई मां को सांत्वना देने की कोशिश करते हैं जो बार-बार कहती है, “ना जाऊंगी.”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com