मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : मौसम ने ली करवट, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने बताया इस दिन होगी बारिश

up bureau

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। उमस भरी गर्मी का दौर एक बार फिर लौट आई है। हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर की

UP : मौसम ने ली करवट, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने बताया इस दिन होगी बारिश
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है। उमस भरी गर्मी का दौर एक बार फिर लौट आई है। हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर की शुरूआत में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज का मौसम

आज यानी शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना कम है। हालांकि मौसम विभाग सितंबर महीने के शुरुआती तीन दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो सितंबर को मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

शेयर करें