1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की तैयारी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की तैयारी

उत्तराखंड पहला राज्य होगा स्वतंत्रता के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य हो जाएगा. जल्द सार्वजनिक होगा प्रारुप

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Uniform Civil Code in Uttarakhand: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की तारीख नजदीक आती दिख रही है. अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में दो महीने के भीतर समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी. जल्द ही इसके लिए कमेटी लोगों से बात कर जनता से सुझाव लेगी.

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू करना हमारा संकल्प है.हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमन सिविल कोड को लेकर गठित कमेटी अपना काम कर रही है. कमेटी की लगातार बैठकें हो रही हैं. ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है.

चुनाव के दौरान किया था वादा

धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर वो उत्तराखंड में कामन सिविल कोड लागू करेंगे.23 मार्च को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com