मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे अनुज कन्नौजिया के मकान पर चला बुलडोजर

इंडिया वॉइस

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में जितने भी ऐसे गैंगस्टर हैं, उनके खिलाफ भी ये कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

शेयर करें

आजमगढ़, 11 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के ग्राम ऐराकला में मजदूर की हुई हत्या के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के दाहिने हाथ कहे जाने वाले बदमाश अनुज कन्नौजिया के मकान पर सोमवार को योगी सरकार का बुलडोजर चला। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

अनुज पर था 50 हजार का इनाम घोषित

बतादें कि साल 2014 में तरवां थाना क्षेत्र के गांव ऐराकला में सड़क निर्माण के दौरान हुई गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गयी थी। इस घटना में माफिया मुख्तार अंसारी समेत 11 लोग आरोपी थे। पुलिस ने इसी मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया था। मामले में पुलिस ने 11 में से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अभी तक अनुज कन्नौजिया फरार चल रहा था। वो मऊ जिले के ग्राम बहलोलपुर का निवासी है। अनुज पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

अनुज कन्नौजिया गैंगस्टर एक्ट के केस में वांछित अपराधी

मामले के जांच अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने कार्रवाई की तो पता चला कि अपराध जगत से अर्जित धन से अनुज कन्नौजिया गांव की पोखरी की जमीन पर मकान बना लिया है। इसकी रिपार्ट आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को दी गई। इस रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक ने ध्वस्तीकरण के लिए मऊ के जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया ने अपराध जगत से अर्जित धन से मऊ जिले के बहलोलपुर गांव में पोखरी की जमीन पर अवैध मकान बना लिया था। सोमवार को मऊ प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से उसके मकान को ध्वस्त कर दिया गया। अनुज कन्नौजिया तरवा थाने से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अपराधी है। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में जितने भी ऐसे गैंगस्टर हैं, उनके खिलाफ भी ये कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

टैग: uttar pradesh
शेयर करें