मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

varanasi : वंदे भारत ट्रेन में आराजकतत्वों ने किया पथराव, बाल बाल बचें यात्री, कंट्रोल रूम में की शिकायत

up bureau

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लखनऊ-पटना वंदेभारत ट्रेन पर बुधवार की रात अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। चौका घाट ढेलवरिया के पास धीमी रफ्तारके वाराणसी जिले में लखनऊ-पटना वंदेभारत ट्रेन पर बुधवार की रात अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। चौका घाट ढेलवरिया के पास धीमी रफ्तार

varanasi : में वंदे भारत ट्रेन में आराजकतत्वों ने किया पथराव, बाल बाल बचें यात्री, कंट्रोल रूम में की शिकायत
शेयर करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लखनऊ-पटना वंदेभारत ट्रेन पर बुधवार की रात अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। चौका घाट ढेलवरिया के पास धीमी रफ्तार में गुजरती ट्रेन पर ट्रैक किनारे के पत्थर उठाकर फेंक दिए। शरारती तत्वों के पथराव से वंदेभारत के सी-5 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रेन में भगदड़ मच गई। कोच अटेंडेंट के अलर्ट पर आनन फानन ट्रेन रोक दी गई।

लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी तो गार्ड ने ऑनलाइन मेमो जारी किया। जानकारी पाकर कैंट जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की पड़ताल की। हमलावर आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाके खंगाले और लोगों से पूछताछ की। रेलवे ट्रैक किनारे एक बस्ती में दबिश देकर कई लोगों से पूछताछ की। ट्रेन के पीडीडीयूनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने सी-5 कोच में सवार यात्रियों का बयान लिया।

दरअसल गोमती नगर लखनऊ वाया अयोध्या होते हुए 22346 वंदेभारत एक्सप्रेस रात में कैंट स्टेशन पहुंची। निर्धारित समय तक ठहराव के बाद जैसे ही चौकाघाट ढेलवरिया के पास पहुंची कि अचानक पथराव हो गया। रात साढ़े आठ बजे सी-5 कोच के 10, 11 और 12 नंबर सीट के सहमे यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मदद 139 पर की। आरपीएफ को सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन के पीडीडीयूनगर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों के बयान लिए। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि पथराव में कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें