मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

68 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, 412 प्रत्याशी उतरे मैदान में, पढ़ें

इंडिया वॉइस

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। आज शनिवार सुबह 8 बजे से 68 सीटों को लेकर वोटिंग शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग की मानें तो करीब 55.92 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शेयर करें

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। आज शनिवार सुबह 8 बजे से 68 सीटों को लेकर वोटिंग शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग की मानें तो करीब 55.92 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। 32 हजार कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है. 7881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 789 संवदेनशील तथा 397 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। चुनाव के लिए 142 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिसका संचालन 37 दिव्यांग कर्मचारी करेंगे।

पर्वतीय राज्य में 55 लाख से अधिक मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व बीजेपी प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। पिछले दो चुनावों में लचर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के लिए बीजेपी से हिमाचल प्रदेश छीनना अपने अस्तित्व का सवाल है।

कांग्रेस के लिए यह और अहम है क्योंकि 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति ने पार्टी की कमान संभाली है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार से पूरी तरह दूर रहे हैं।

हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। नतीजे 8 दिसंबर को जारी होंगे. निवर्तमान विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 43 सीटे हैं। इस बार चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की आमने-सामने की टक्कर है।

शेयर करें