मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

नई दिल्लीः जल मंत्री आतिशी की दो टूक- अधिकारी काम करें या नौकरी छोड़ दें, कालोनी की बदहाली देख अफसरों पर भड़कीं

Rakesh

सीवेज शिकायतों के मद्देनज़र जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के चितला गेट और नेहरू हिल जेजे कॉलोनी का निरीक्षण किया। सीवेज की बदहाली देख जलमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सीवेज सुविधा जनता की बुनियादी ज़रूरत है। इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Water Minister Atishi
शेयर करें

नई दिल्ली। सीवेज शिकायतों के मद्देनज़र जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के चितला गेट और नेहरू हिल जेजे कॉलोनी का निरीक्षण किया। सीवेज की बदहाली देख जलमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सीवेज सुविधा जनता की बुनियादी ज़रूरत है। इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी ज़िम्मेदारी के साथ अपना काम करें वर्ना नौकरी छोड़ने के लिए तैयार रहे। बता दें कि यहां लोगों से लगातार सीवेज की शिकायतें मिल रहीं थी। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उसके समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था। ऐसे में जल मंत्री ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर समस्या का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान लोगों ने जल मंत्री से कहा कि लंबे समय से सीवेज की सफ़ाई न होने के कारण गलियों में गंदा पानी बहता है। इससे बहुत परेशानी होती है। जब लोग अधिकारियों से इस विषय में शिकायत करते हैं तो वे इसे नज़रअंदाज़ करते हैं। जलमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार में लापरवाही की कोई जगह नहीं है। अधिकारी लापरवाही दिखाते हैं तो अपने ख़िलाफ़ कड़े एक्शन के लिये तैयार रहें।

जल मंत्री ने पाया कि कई गलियों में सीवेज का पानी बह रहा है। इससे लोगों को काफ़ी परेशानियां हो रही हैं और गालियां भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। जलमंत्री ने कहा कि जल बोर्ड का काम लोगों को साफ़ पानी और बेहतर व्यवस्था मुहैया करवाना है। अगर अधिकारी जनता के प्रति अपनी ये ज़िम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं तो नौकरी छोड़ दें। केजरीवाल सरकार में जनता के प्रति ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शेयर करें