1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, दक्षिण भारत में बारिश, जानें मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, दक्षिण भारत में बारिश, जानें मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत में दिसंबर के शुरू होते ही बदला मौसम का मिजाज, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड। दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री तक पारा लुढ़का है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Weather Update: उत्तर भारत में दिसंबर के शुरू होते ही बदला मौसम का मिजाज, पड़ने लगी कड़ाके की ठंड। दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री तक पारा लुढ़का है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है. इस बीच, विभाग ने दक्षिणी राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। आइए आपको बताते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार के तापमान में गिरावट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों में बिहार में तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है। अगले 48 घंटे में तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल बिहार के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के भी कई जगहों में आज सारा दिन बादल छाए रहेंगे. सुबह और शाम के वक्त अब कोहरा भी देखने को मिलने लगा है. रात को तापमान में काफी गिरावट हो जाती है. शीतलहर के चलते दिन में भी ठिठुरन महसूस होगी. आने वाले समय में सर्दी में और बढ़ोत्तरी होगी।

वहीं आपको बता दें कि, दिल्ली में गुरुवार सुबह कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा। साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर और भी बिगड़ सकता है। वहीं, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, दिल्ली में एक्यूआई 335 (बेहद खराब) श्रेणी में है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं, गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सुबह के वक्त गाजियाबाद में कोहरा रहेगा। जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा।

महाराष्ट्र में भी बदला मौसम
मौसम विभाग की मानें तो आज से अगले दो-तीन दिनों तक महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों में कई जगह बारिश होने के आसार हैं। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। अरब सागर में हवाओं का दवाब बनता दिख रहा है. इसी वजब से देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते में बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के कई राज्यों तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार में बारिश समूह के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का असर अब ज्यादा दिखने लगा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप है। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियम से नीचे चला गया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर में बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com