मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो सिपाही प्रेमी ने खुद पर चलवाई गोली, अब साथियों सहित पहुंचा जेल, जानें क्या है पूरा मामला

HO BUREAU

यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़े सिपाही ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवा दी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो घटना का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने सिपाही सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

accused
शेयर करें

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़े सिपाही ने प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवा दी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो घटना का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने सिपाही सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिजनौर के धामपुर इलाके के कटघर थाने में तैनात बुलंदशहर का रहने वाला सिपाही अजीत कुमार 7 मई को घायल अवस्था में मिला था। सिपाही के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने धामपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना का सोमवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने सिपाही अजीत कुमार उसके साथी जुनैद निवासी करूला मुरादाबाद ,जुबेर व कासिम  को गिरफ्तार कर लिया।

धामपुर सीओ सर्वम सिंह ने बताया की 7 मई को घायल एक व्यक्ति नशे की हालत में मिला था। जिसकी पहचान मुरादाबाद में तैनात सिपाही अजीत कुमार के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सिपाही अजीत कुमार धामपुर में तैनात था। इस दौरान उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों की जाति अलग-अलग होने के चलते युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था।

सिपाही ने खुद को गोली मरवाकर युवती के परिजनों को फंसाने का बनाया था प्लान

बात नहीं बनी तो सिपाही ने खुद को गोली मरवाकर युवती के परिजनों को फंसाने का प्लान बनाया और तीन युवकों को तैयार कर 7 मई की रात को धामपुर इलाके में खुद को गोली मरवा ली। सिपाही का प्लान था कि प्रेमिका के भाई को फंसा कर पूर्व में दर्ज केस में समझौता हो जाएगा और उसकी युवती से शादी की बात भी बन जाएगी।

शेयर करें