मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पीएम मोदी ने साधा केजरीवाल पर निशाना बोले -जो दिल्ली में आपको घुसने नहीं देते हैं, वो पंजाब में आपसे वोट मांग रहे हैं

इंडिया वॉइस

प्रधानमंत्री मोदी ने अबोहर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये आयुष्मान कार्ड के उपचार की सुविधा को दिल्ली में लागू नहीं किये जाने को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा।

PM Modi
शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधते हुये कहा कि जो लोग दिल्ली में आपको घुसने नहीं देना चाहते हैं, वे लोग पंजाब में आपसे वोट मांग रहे हैं। सवालिया लहजे में मोदी ने कहा कि क्या ऐसे लोगों को पंजाब में कुछ भी करने का हक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अबोहर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये आयुष्मान कार्ड के उपचार की सुविधा को दिल्ली में लागू नहीं किये जाने को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस बात पर अफसोस जाहिर करते हुये कहा कि अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो भोपाल, अहमदाबाद, लखनऊ में इलाज हो जाएगा, लेकिन दिल्ली जाएंगे तो वहां के मुख्यमंत्री दिल्ली की अस्पताल में इलाज के लिए मना कर देंगे। क्योंकि वे इस योजना से जुड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग दिल्ली में आपको घुसने नहीं देना चाहते, वे लोग आपसे वोट मांग रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को पंजाब में कुछ भी करने का हक है? उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ देश के 50 करोड़ लोगों को मिल रहा है। आयुष्मान भारत कार्ड से पंजाब का नागरिक हिन्दुस्तान में कहीं भी जाएगा, उसको इलाज मुफ्त मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने पंजाब को नशा मुक्त करने को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि दिल्ली की गली-मोहल्ले में शराब की दुकान खोलने वाले यहां खोखले वादे कर रहे हैं। मोदी ने 1984 में हुये सिख दंगों को लेकर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उप्र, बिहार और दिल्ली के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, जिस पर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, उसे पूरे देश ने देखा।

मोदी ने कहा कि अराजकता और अलगाव के नशे में डूबे इन लोगों को पता नहीं कि पंजाब क्या है! पंजाब उन गुरुओं, उन शहीदों की भूमि है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे। पंजाब और भारत किसी की साजिशों से टूटने वाला नहीं है।

शेयर करें