मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम कर रही कॉबिंग

up bureau

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में जंगली जानवर की दहशत के बाद अब ग्राम मंझौनी के ग्रामीणों को जंगली जानवर का डर सताने लगा है। आज देर शाम ग्रामीण जंगली जानवर की आहट सुनकर सहम गए।

बाराबंकी में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम कर रही कॉबिंग
बाराबंकी में दिखा जंगली जानवर, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम कर रही कॉबिंग
शेयर करें

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में जंगली जानवर की दहशत के बाद अब ग्राम मंझौनी के ग्रामीणों को जंगली जानवर का डर सताने लगा है। आज देर शाम ग्रामीण जंगली जानवर की आहट सुनकर सहम गए। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना पाते ही वन क्षेत्राधिकार शहजादा इस्लामुद्दीन ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के पश्चात ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

आपको बता दें कि आज देर शाम ग्राम पंचायत मंझौनी के ग्रामीण जंगली जानवर की आवाज सुनकर डर गए। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे गांव जाने वाले मार्ग के निकट स्थित आंगनबाड़ी भवन के पीछे जंगल में एक जंगली जानवर दिखायी पड़ा है। जिसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसकी आहट पाकर जंगली जानवर वहां से भाग निकला। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पहुंचकर कॉबिंग की और ग्रामीणों को हिदायत देते हुए कहा की कोई भी रात के समय बाहर न निकले। सभी लोग सतर्क रहें।

शेयर करें