मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
विधानसभा चुनाव 2022

उम्मीदवारों के आपराधिक मामलों के साथ सम्पत्ति की भी मिलेगी जानकारी, बस करना होगा ये आसान काम

इंडिया वॉइस

इससे आप चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की डिटेल्स पता कर सकते हैं। इस ऐप से आप पता कर पाएंगे कि किस कैंडिडेट पर कितने केस दर्ज हैं या उसकी संपत्ति कितनी है।

Uttarakhand Election
शेयर करें

Assembly Election 2022 : जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय ‘नो योर कैंडिडेट ऐप‘ आपके काफी काम आएगा। इससे आप चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की डिटेल्स पता कर सकते हैं। इस ऐप से आप पता कर पाएंगे कि किस कैंडिडेट पर कितने केस दर्ज हैं या उसकी संपत्ति कितनी है। इसे प्रयोग करना काफी आसान है।

इस ऐप को चुनाव आयोग की तरफ से किया गया लॉन्च 

मतदान करने वाले प्रत्येक नागरिक को चुनाव में खड़े हर एक प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। प्रत्याशी पर कितने केस दर्ज है वह किन आपराधिक मामलों में आरोपित है अथवा किन मामलों में वह सजा पा चुका है। इसकी पूरी जानकारी मतदाता को होनी चाहिए जिससे कि वह बेहतर से बेहतर प्रत्याशी अपने लिए चुन सके। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने यह ऐप लॉन्च किया है।

मतदान करने से पहले उम्मीदवार का डिटेल्स अवश्य चेक करें 

सभी मतदाता अपना मतदान करने से पहले विधानसभा क्षेत्र में खड़े सभी प्रत्याशियों के आपराधिक मामले इस ऐप के माध्यम से अवश्य चेक कर लें। उन्होंने ऐप को चलाने की विधि समझाते हुए कहा कि इसे ओपन करने के बाद आपको उस क्षेत्र को सेलेक्ट करना है जहां के उम्मीदवारों की डिटेल्स आप जानना चाहते हैं। यहां पर क्षेत्र में खड़े सभी उम्मीदवारों की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। आप जिस उम्मीदवार की जानकारी देखना चाहते हैं उस पर क्लिक करके आप देख सकते हैं।

 

टैग: latest news
शेयर करें