गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी पुलिस ने सितारा नाम की महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से लगभग 9 किलोग्राम चरस, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.30 करोड़ है, बरामद की गई है।
गिरफ्तार सितारा पर दिल्ली के सदर बाजार थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह चरस लाकर बेचती थी। डीसीपी रूलर विवेक यादव ने बताया कि लोनी के नजदीक अहमदनगर चौकी के पास बिजली घर के बराबर में खाली प्लॉट है। जहां पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस ने सितारा को गिरफ्तार कर यह अवैध मादक पदार्थ बरामद किया।