मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

उत्तराखंडः खेत में घास काटते समय गुलदार ने किया महिला पर हमला, मौत

Rajni

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में गुलदार के हमले से महिला की मौत हो गई। महिला अपने खेत पर घास काटने गई थी। घटना यूपी बॉर्डर से सटे उत्तराखंड के रायपुर गांव की है।

guldar
शेयर करें

जसपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में गुलदार के हमले से महिला की मौत हो गई। महिला अपने खेत पर घास काटने गई थी। घटना यूपी बॉर्डर से सटे उत्तराखंड के रायपुर गांव की है।

उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के मोहम्मदपुर राजौरी गांव निवासी महिला उत्तराखंड में अपने खेत पर घास काटने गई थी। इस दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उत्तराखंड बार्डर से सटे उत्तरप्रदेश के गांव मोहम्मद पुर राजौरी निवासी महिला कमलेश देवी (45) पत्नी मुरारी सिंह उत्तराखंड में अपने खेत पर घास काटने गई थी। इस दौरान महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा मौके पर पहुंची।

टैग: Attack Death
शेयर करें