Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः मैनपुरी में भूमि विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

यूपीः मैनपुरी में भूमि विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

यूपी के मैनपुरी जिले में भूमि विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा रामनगर की है। यहां की रहने वाली रेखा पत्नी कैलाश चंद्र बाथम का गांव के ही सर्वेश पुत्र उमाचरण से काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा था।

By Rakesh 

Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में भूमि विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा रामनगर की है। यहां की रहने वाली रेखा पत्नी कैलाश चंद्र बाथम का गांव के ही सर्वेश पुत्र उमाचरण से काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा था।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

पीड़ित परिवार के अनुसार 20 अक्टूबर को सर्वेश ने अपने कुछ साथियों साथ रेखा पर हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन कुत्तों के भौंकने से उस समय आरोपी सर्वेश भाग गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पहले डायल 112 फिर थाना पुलिस से की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी सर्वेश को पकड़कर थोड़ी ही देर में छोड़ दिया था। जिससे उसके हौसले और बुलंद हो गए थे।

इसके बाद सोमवार की सुबह 3 बजे आरोपी सर्वेश अपने दो बेटों आकाश व आदर्श और कुछ अन्य अज्ञात साथियों के साथ रेखा के घर में घुस गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसपी विनोद कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी  हैं। वहीं इस पूरी घटना से पुलिस के इकबाल पर भी सवालिया निशान लग रहा है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आरोपी के ऊपर कार्रवाई की गई होती तो वह हत्या की घटना को अंजाम नहीं दे पाता।

पढ़ें :- UP : मामूली झगडे में बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवती की मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com