मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सड़क किनारे बोरी में बंद मिला महिला का शव, दो गिरफ्तार

HO BUREAU

हरदोई में 30 मार्च की सुबह थाना सांडी के परसापुर में एक महिला का शव सड़क के किनारे बोरी में बंद मिला था। महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। घटना के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित 4 ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गैर इरादतन हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।

accused
शेयर करें

हरदोई। हरदोई में 30 मार्च की सुबह थाना सांडी के परसापुर में एक महिला का शव सड़क के किनारे बोरी में बंद मिला था। महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी। घटना के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित 4 ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गैर इरादतन हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि मृतका के पिता और मृतका के मामा ने उसकी हत्या की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा साले को गिरफ्तार कर लिया है।

न्यायालय में पेश होने के लिए ले जाते वक्त आरोपी मामा ने कहा वो तो आइसक्रीम बेच रहा था, उसे घटना के बारे में भी जानकारी नहीं लेकिन पुलिस उसे जबरदस्ती पकड़ लाई है। बैग की तलाशी के दौरान महिला की पहचान आधार कार्ड से हुई। जिसमें 22 वर्षीय सुनैना पुत्री ज्ञानेंद्र निवासी कुमरौली पोस्ट तुर्तीपुर हरदोई के रूप में शिनाख्त हुई है।

शेयर करें