1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का हक : प्रियंका

महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का हक : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिजाब विवाद में कहा महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का हक।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 09 फरवरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को लेकर कहा कि महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का हक है। चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस की जोड़ी हो या हिजाब। यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

प्रियंका ने ट्विटर के जरिए कहा कि यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा गारंटीकृत है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें। वहीं, मजलिसे उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नक़वी ने स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध को अलोकतांत्रिक क़रार देते हुए कर्नाटक सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com