मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
दिल्ली

Raksha Bandhan- पाकिस्तान से आईं महिला शरणार्थियों ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को बांधी राखी

Desk

पाकिस्तान से आईं दिल्ली स्थित महिला शरणार्थियों ने 19 अगस्त को यहां रक्षा बंधन के अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को राखी बांधी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी साध्वी ऋतंभरा और ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

RAKSHA BANDHAN
RAKSHA BANDHAN
शेयर करें

नई दिल्ली। पाकिस्तान से आईं दिल्ली स्थित महिला शरणार्थियों ने 19 अगस्त को यहां रक्षा बंधन के अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को राखी बांधी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी साध्वी ऋतंभरा और ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि नागरिकता अधिनियम उन प्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करेगा, जिन्हें सीएए (CAA) के तहत राष्ट्रीयता दी गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम ने सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है जो आपका अधिकार है।

उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे रक्षाबंधन समारोहों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण इन सभी बहनों को CAA के तहत भारतीय नागरिकता मिल सकी है।

शेयर करें